क्या आप भी पीरियड्स की परेशानियों से घिरे हैं? इन टिप्स को ट्राई करें

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि इमोशनल लेवल पर भी आपको पेरशान करता है। अगर आप भी प्रीमेंसचुरल सिंड्रोम, दर्द भरे पीरियड्स, अनियमित पीरियड्स, ज्यादा ब्लीडिंग से पीड़ित हैं, तो यहां बताए जाने वाले टिप्स आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। 


जानें प्रीमेंसचुरल सिंड्रोम क्या है और समाधान


प्रीमेंसचुरल सिंड्रोम वो संकेत हैं जो आपका शरीर पीरियड्स के आने से पहले देने लगता है। ज्यादातर महिलाओं के लिए यह आम बात होती है लेकिन कुछ के दिन यह काफी परेशान करने वाला होता है। पीरियड्स से ठीक एक हफ्ते पहले शरीर में इस्ट्रोजेन का लेवल कम होने से दर्द, क्रैंप, जंक फूड खाने की इच्छा, ध्यान भटकाना, चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां होती है।  

समाधान

  1. इन दिनों में प्रोएक्टिव रहें
  2. नियमित रूप से कसरत करें
  3. जंक फूड या बाहर का खाना खाने से बचें
  4. किसी तरह की दवाई न लें
  5. अच्छी नींद लें
  6. मेडिटेशन और प्रणायाम करें


जानें अनियमित पीरियड्स क्या है और समाधान


पीरियड्स का साइकिल 28 दिनों को होता है। एक—दो दिन आगे—पीछे होना सामान्य बात है। लेकिन, अगर आपको कई महीनों बाद पीरियड आता है या एक महीने में दो बार आता है तो कुछ गड़बड़ है। 

समाधान

1 चम्मच मूली के बीज, आधा चम्मच काले तिल के बीज और आधे चम्मच बथुए के बीज को बेलन से क्रश कर लें और डेढ़ गिलास पानी में 1/3 रह जाने तक धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद इसे छान कर और ठंडा कर धीरे—धीरे पिएं। इस ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट में नाश्ते के आधे घंटे पहले पिएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।


जानें पीरियड नहीं आने और ज्यादा ब्लीडिंग के बारे में



पीरियड नहीं आना या ज्यादा ब्लीडिंग होना महवारी की आम समस्याओं में से एक है। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। 

समाधान

बैद्यनाथ के अमलकी रसायन का आधा चम्मच एक गिलास सामान्य पानी में घोल कर पिएं। इससे इन समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके अलावा, न्यूट्रीशन युक्त आहार लें, रोजाना कसरत करें और जंक फूड से बचें।


जानें गंभीर दर्द और क्रैंप के बारे में

कई लोगों को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द और क्रैंप आते हैं। यह शरीर में आयरन की कमी के संकेत हैं। इससे पता चलता है कि आपका शरीर अंदर से सूख गया है और उसे लुब्रिकेशन की जरूरत है। 

समाधान

  1. रोज नहाने के बाद अपनी नभी और नाक में तेल लगाएं
  2. हफ्ते में दो बार अपने पेट के निचले हिस्से का तिल के तेल से मसाज करें
  3. जंक फूड और अत्यधिक चाय—कॉफी के सेवन से बचें
  4. रोज दोपहर के खाने के बाद छाछ पिएं
  5. सुबह खाली पेट में देशी गाय के घी का एक चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं


क्या आप पीरियड्स में कसरत कर सकते हैं?

हां, पीरियड्स के समय कसरत करने से आप बेहतर महसूस करेंगे। कसरत करने से दिमाग से डोपामाइन नामक रसायन निकलता है और आपको अच्छा महसूस करवाता है। हालांकि, हार्ड कसरत न करें। रोजाना 30 मिनट की वाकिंग काफी फायदेमंद हो सकती है। 


Comments